शासन आदेशानुसार आज प्लॉग रन का आयोजन निरंजन चौक से बरमान चौराहा होते हुए कार्यालय नगर पालिका परिषद करेली तक किया गया। जिसमें स्वच्छता के ब्राड अम्बेसडर माननीय कैलाश सोनी जी, राज्य सभा सांसद द्वारा झण्डी दिखाकर प्लॉग रन का शुभारम्भ किया गया। प्लॉग रन में स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राऐं, पत्रकार बन्धु, नगर के गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन इत्यादि शामिल रहे। प्लॉग रन समाप्ति पर निकाय परिसर में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

Translate